पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा के माध्यम से जांचा शिक्षकों का ज्ञान

परीक्षा के माध्यम से जांचा शिक्षकों का ज्ञान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|गीता कन्यावरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान कुरुक्षेत्र की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में हिंदू शिक्षा समिति से संबंधित आठ स्कूलों के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। स्कूल की प्राचार्या सुनीता चावला ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन चरणों मे कराई गई। पहले प्रवेशिका चरण में 31 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। जबकि दूसरे चरण मध्यमा में 35 तीसरे उत्तमा चरण में 25 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी। विद्या भारती के संगठन मंत्री बालकृष्ण ने भी हिस्सा लिया। सुनीता चावला ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भारतीय शिक्षा प्रणाली में सुधार लाने अपने धर्म एवं संस्कृति के प्रति सजग करना है। इसके बाद स्कूल में गणित, अंग्रेजी एवं कंप्यूटर के शिक्षकों के लिए कार्यशाला लगाई। उन्हें विषयों अध्यापन की सरल विधियों बारे बताया गया। ताकि शिक्षक विद्यार्थियों को सरल तरीके से विषय का ज्ञान दे सकें। इस मौके पर गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार मेजर नितिन बाली स्कूल के प्राचार्य रामकुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।