पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू कैंपस से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

केयू कैंपस से दिनदहाड़े लाखों की चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| चोरोंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कैंपस में दिनदहाड़े एक प्रोफेसर के मकान के ताला चटका लाखों रुपए के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जब प्रोफेसर ड्यूटी से लौटे तो चोरी का पता चला। सूचना पर केयूके थर्डगेट चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना किया। साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू की। बता दें कि केयू कैंपस में चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। केयू कैंपस डी 76 में रहने वाली सहायक प्रोफेसर जीपोल नैनी ने बताया कि वे सुबह ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर को जब वे वापस लौटी तो देखा कि उनके मकान के ताले टूटे पड़े हैं। चोरों ने पीछे से मौका देख दरवाजे के ताले तोड़ अंदर प्रवेश किया। अंदर पूरे कमरों में सामान बिखरा हुआ था।