कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्रयूनिवर्सिटी ने अक्टूबर 2014 में होने वाली कंपार्टमेंट की परीक्षाओं के शेड्यूल की सोमवार को घोषणा कर दी। केयू परीक्षा शाखा के कंट्रोलर डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि सभी कंपार्टमेंट की परीक्षाएं 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चलेंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम, शास्त्री प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं सायंकालीन सत्र में होगी। विद्यार्थियों को रोल नंबर भेजने का काम शुरू कर दिया गया है।