पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गीता स्कूल में शिक्षक सम्मेलन आज

गीता स्कूल में शिक्षक सम्मेलन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|विद्या भारतीकुरुक्षेत्र संकुल की ओर से 23 सितंबर को गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के सभागार में शिक्षक सम्मेलन होगा। संकुल प्रमुख डाॅ. ऋषि गोयल ने बताया कि सम्मेलन में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय मंत्री अवनीश भटनागर मुख्यातिथि होंगे। पहला चरण नौ बजे आरंभ होगा। इसमें विद्या भारती संकुल के आठ विद्यालयों के लगभग 225 आचार्य भाग लेंगे। इसमें सामूहिक चर्चा और प्रतिभा प्रदर्शन के अतिरिक्त शिक्षा जगत पर आधारित विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर भी आचार्य अपनी प्रस्तुति देंगे।