तैयारी के लिए तारीख का इंतजार
बात
सीधी
पहले केंद्र ब्लॉक स्तर पर खेल
प्राथमिकस्कूलों के खेल सबसे पहले केंद्र स्तर पर और उसके बाद ब्लॉक स्तर पर होते हैं। इसके बाद विजेता टीमें खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। शिक्षक सूबे सिंह सुजान ने कहा कि खेलों की तैयारी के खिलाड़ियों को समय भी चाहिए। ऐसे में खेलों का शेड्यूल समय रहते घोषित होना चाहिए। ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को खेलों के समय के बारे में पहले से ही जानकारी हो। केंद्र और ब्लॉक स्तर के खेल कुरुक्षेत्र के साथ लगते करनाल, अम्बाला, यमुनानगर और कैथल जिलों में खत्म भी हो चुके हैं। ऐसे में कुरुक्षेत्र में अब तक खेलों का शेड्यूल जारी होना जिला शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाता है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान विनोद चौहान ने कहा कि अब तक शेड्यूल जारी होने से सभी शिक्षकों के मन में सवाल है कि वे खेलों की तैयारी कब करवाएंगे? उन्होंने कहा कि एक ओर तो सरकार खेलों में नंबर वन बनाने का दावा कर रही है वहीं अब तक खेलों का ही शेड्यूल घोषित नहीं हो पाया है। चौहान ने कहा कि स्कूल शिक्षकों को खेलों में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी अलग से बनानी होती है। इसके लिए यह जरूरी है कि खेलों के बारे में विद्यार्थियों शिक्षकों को पहले से ही जानकारी उपलब्ध हो।
राजकीय प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी आधी छुट्टी में खुद खेलकर खेलों की तैयारी कर रहे हैं। राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले आशीष, पवन, नेहा, मोनिका और साहिल ने बताया कि वे खुद ही खेलों की तैयारी कर रहे हैं। ताकि जब खेल प्रतियोगिता हो तो वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें। विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक खेलों की तारीख उन्हें पता नहीं होगी तब तक वे अच्छी तरह तैयारी नहीं कर पाएंगे।
कुरुक्षेत्र| प्राइमरी स्कूल में खेलते बच्चे।
सवाल- अभीतक प्राथमिक खेलों का केंद्र और ब्लॉक का शेड्यूल घोषित क्यों नहीं हो पाया?
जवाब-इसबारे में दो दिन बाद खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। इसमें खेलों का शेड्यूल जारी किया जाएगा।
सवाल-पड़ोसीजिलों में शेड्यूल जारी हो चुका है, इस मामले में कुरुक्षेत्र क्यों पीछे रह गया?
जवाब-कुरुक्षेत्रपीछे नहीं रहा है, सितंबर में केंद्र और ब्लॉक स्तर के खेल करवा दिए जाएंगे।
अशोक कुमार, डीईईओ
कब करवाएंगे तैयारी
खुद