- Hindi News
- जीरी किस्म का विवाद पहुंचा कुरुक्षेत्र, किसान धरने पर
जीरी किस्म का विवाद पहुंचा कुरुक्षेत्र, किसान धरने पर
कुरुक्षेत्र|कुछ आढ़तियोंद्वारा धान की किस्म बदलकर किसानों को गुमराह करने और चपत लगाने का मामला गर्माता जा रहा है। मंगलवार को इस्माइलाबाद में हंगामा होने के बाद बुधवार को नई अनाजमंडी में किसान सभा ने भी धरना प्रदर्शन किया। आढ़तियों द्वारा 1509 को 1709 किस्म बताकर कम भाव में धान खरीदने पर सभा ने मार्केट कमेटी के सचिव दलेल सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व सभा के जिला महासचिव प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि आढ़ती किसानों को सरेआम लूट रहे हैं जबकि प्रशासन खामोश बैठा है। कृषि वैज्ञानिकों ने अभी तक धान की 1709 नंबर की कोई किस्म ही नहीं बनाई है। फिर भी आढ़ती किसानों को बहका कर उनसे औने पौने दामों में फसल खरीद रहे हैं। जब किसान इसका विरोध करते हैं तो फिर वे फसल खरीदने तक की धमकी भी दे डालते हैं। ऐसे में किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाए। ताकी किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सके।
कुरुक्षेत्र| जीरी की किस्मों के नाम पर किसानों को लगाए जा रहे चूने के विरोध में नई अनाज मंडी स्थित रेस्ट हाउस में विरोध जताते किसान सभा के सदस्य।