पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विज्ञान में बज रहा है विश्व में हमारा डंका : तंवर

विज्ञान में बज रहा है विश्व में हमारा डंका : तंवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाबारएसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल तंवर ने कहा कि आज विश्व में विज्ञान के क्षेत्र में भारत का डंका बज रहा है। वे बुधवार को मंगलयान की सफलता पर बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वकीलों ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तंवर ने कहा कि मंगलयान की सफलता इस बात का सबूत है कि विज्ञान तकनीक में देश दिनोंदिन तरक्की कर रहा है।

इस उपलब्धि के लिए देश के वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। मंगल मिशन इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद भारत दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया, जिसने अपने पहले ही प्रयास में ऐसे अंतरग्रही अभियान में सफलता पाई है। मंगल की कक्षा में यान को सफलतापूर्वक पहुंचाने के बाद भारत लाल ग्रह की कक्षा या जमीन पर यान भेजने वाला चौथा देश बन गया है। अभी तक ऐसी उपलब्धि अमेरिका, यूरोप और रूस को थी।

इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह तंवर, आत्मप्रकाश मनचंदा, नाथी राम गुप्ता, अशोक भारद्वाज, अंकित गुप्ता, अमित शर्मा, प्रिंस आर्य, कुलदीप सिंह और धर्मेंद्र सिंह, जेएस देशवाल, बलजीत सिंह, एचएल जांगड़ा अौर एमआर सैनी मौजूद थे। वहीं इससे पहले बार रूम में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी वकीलों से रूबरू हुए।