पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 37 शिक्षकों को वितरित किए लैपटॉप

37 शिक्षकों को वितरित किए लैपटॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यूनिवर्सिटीकेवीसी डॉ. डीडीएस संधू ने बुधवार को 37 शिक्षकों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक के दौर में शिक्षक डिजिटल नई तकनीक को शिक्षण का माध्यम बनाएं। वे आईटी सेल की ओर से कमेटी हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केयू प्रशासन का प्रयास नई तकनीक को शिक्षण का माध्यम बनाने का रहा है। जब शिक्षक क्लास रूम में नई तकनीक का प्रयोग करता है तो इससे विद्यार्थी भी उसे प्रयोग करने के लिए प्रेरित होते हैं। नई तकनीक के कारण जिस तरह दुनिया बदल रही है, ऐसे में शिक्षक विद्यार्थी दोनों को इसके लिए ट्यून करने की जरूरत है।

केयू प्रशासन की ओर से सभी विभागों में शिक्षकों को लैपटॉप इसलिए दिए जा रहे हैं ताकि वे शोध शिक्षण के क्षेत्र में इसका प्रयोग करें, ताकि केयू में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने विषय के लैसन प्लान तैयार कर वेबसाइट पर अपलोड करें। इससे विद्यार्थियों को पहले ही पता चल पाएगा कि क्लास रूम में क्या पढ़ाया जाना है। केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने कहा कि लैपटॉप के मिलने के बाद शिक्षक नई तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित करेंगे। आईटी सैल के इंचार्ज प्रो. सुनील ढींगड़ा ने कहा कि सैल का उद्देश्य नई तकनीक के प्रयोग पर बल देना है। शिक्षकों को लैपटॉप देना भी उसी कार्य योजना का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि केयू स्मार्ट डिजिटल क्लास रूम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर प्रो. अनिल वशिष्ठ, डॉ. महासिंह पूनिया, प्रो. एमएस जागलान और डॉ. आरके सूदन मौजूद थे।