पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी में जोर पकड़ने लगी धान की आवक

मंडी में जोर पकड़ने लगी धान की आवक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र|जिलापुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करने धमकी देने के के मामले में आरोपी सुरेश पुरी निवासी टिकरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया थाना इस्माइलाबाद पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले मेें शिकायत के आधार पर आरोपी सुरेश पुरी को गिरफ्तार किया। मामले में एक अन्य आरोपी संजीव कुमार निवासी टिकरी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।


मंडी में जोर पकड़ने लगी धान की आवक

इस्माइलाबाद|कस्बेसमेत ठोल झांसा की अनाज मंडियों में धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। पिछले साल की तुलना में इस बार धान की आवक में बढ़ोत्तरी हुई है। धान की बढ़ी आवक से जहां आढ़ती, किसान खुश है। वहीं मार्केट कमेटी का राजस्व भी बढ़ेगा। मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार दहिया ने बताया कि अब तक अनाजमंडियों में 41390 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक 27588 क्विंटल धान की आवक हुई थी।