- Hindi News
- शोभायात्रा के साथ हुआ नवरात्र महोत्सव का आगाज
शोभायात्रा के साथ हुआ नवरात्र महोत्सव का आगाज
कुरुक्षेत्र |नवरात्र महोत्सव के पहले नवरात्र पर नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा से आगाज हुआ। शहर में मां दुर्गा देवी मंदिर, मां भद्रकाली मंदिर, जय ओंकार आश्रम, दुर्गा देवी मंदिर, जयराम आश्रम में मां भगवती का गुणगान किया गया। वहीं मां भद्रकाली मंदिर की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों कलशधारी महिलाओं ने यात्रा की अगुवाई की और दर्जनों झांकियों ने लोगों को मन मोहा। मंदिर से शुरू होकर यात्रा जनता स्कूल, रोटरी चौक, मेन बाजार, आंबेडकर चौक, सेक्टर-17, शेख चेहली मकबरा से होती हुई वापस मंदिर पहुंची।