पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तुरंत प्रभाव से होगी मंडियों में धान की सरकारी खरीद

तुरंत प्रभाव से होगी मंडियों में धान की सरकारी खरीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकअक्टूबरसे पहले धान की सरकारी खरीद कराने की मांग पर अब हाई कोर्ट ने प्रदेश सरकार को तुरंत खरीद कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान हो। वैसे तो मंडी में सरकारी खरीद होने के कारण किसानों को मजबूरन औने पौने दाम में अपनी फसल बेचनी पड़ती थी। इस पर हाईकोर्ट ने फैसला लिया है कि सरकार द्वारा मंडियों से धान की सरकारी खरीद कर जल्द ही उठान करे। ताकी किसानों को दिक्कत हो। कोर्ट के इस फैसले से किसानों में खुशी की लहर है।

कोर्ट के आदेशानुसार अब सरकारी एजेंसियों को अभी से ही सरकारी खरीद शुरू करनी होगी। जबकि जिलास्तर पर अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रेस सचिव राकेश बैंस ने कहा कि प्रदेशभर की अनाजमंडियों में पिछले करीब 15 दिन से धान पहुंच चुका है। लेकिन किसानों के पास भंडारण की व्यवस्था होने के कारण उन्हें कम भाव में ही आढ़तियों को बेचनी पड़ रही है। जबकि सरकार एक अक्टूबर की इंतजार कर रही है। इसलिए भाकियू ने हाईकोर्ट में केस लड़ा और सरकारी खरीद जल्द कराने में जीत हासिल की। कोर्ट के आदेशानुसार मंडियों में तुरंत प्रभाव से सरकारी खरीद शुरू होगी।

खरीदनहीं करेंगे तो होगी कोर्ट की अवमानना : भारतीयकिसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी का कहना है कि यदि सरकार ने 27 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू नहीं की तो यह कोर्ट के आदेशों की अवमानना होगी। इसके लिए कोर्ट ने सरकार सरकारी एजेंसियों को आगाह किया है कि वे तुरंत प्रभाव से धान की सरकारी खरीद शुरू करें।

आदेशआने पर शुरू हो जाएगी सरकारी खरीद :नईअनाज मंडी मार्केट कमेटी के सचिव दलेल सिंह का कहना है कि एक अक्टूबर से पहले धान की सरकारी खरीद शुरू करने का कोई नोटिफिकेशन उनके पास नहीं आया है। यदि कोई आदेश होंगे तो सरकारी खरीद तुरंत प्रभाव से शुरू हो जाएगी।

एकअक्टूबर से शुरू होगी खरीद : मार्केटिंगबोर्ड के एक्सइएन महिंद्र सिंह का कहना है कि धान की सरकारी खरीद एक अक्टूबर से शुरू की जाएगी। इससे पहले खरीद शुरू करने के निर्देश उनके पास नहीं हैं।

इस्माइलाबाद |मार्केट कमेटी के सचिव रामकुमार दहिया ने बताया कि इस वर्ष धान की रिकाॅर्ड तोड़ आवक हो रही है। इसके चलते 25 सितंबर तक मार्केट कमेटी की फीस में भी काफी इजाफा हुआ है। जिस तरह धान की आवक बढ़ रही है कमेटी को लाभ होने के आसार हैं।