- Hindi News
- माने चौधरी नहीं लड़ेंगे चुनाव रहेंगे इनेलो संग
माने चौधरी-नहीं लड़ेंगे चुनाव-रहेंगे इनेलो संग
जिलापरिषदके चेयरमैन प्रवीण चौधरी कई दिनों से चुनाव लड़ने की तैयारियों में थे।
रोड़ समाज ने भी बैठक कर सामूहिक तौर पर उन्हें पगड़ी भी देकर चुनाव लड़ने की कहा था। लेकिन पिछले दो दिनों में घटनाक्रम बदला।
अभय चौटाला गुरुवार को उन्हें मनाने पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह रोड धर्मशाला में चौधरी की अध्यक्षता में रोड समाज की बैठक हुई। इसमें अभय चौटाला संग हुई बातचीत बताई। बैठक में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा भी पहुंचे।
प्रवीण ने कहा कि समाज ने जो फैसला लिया, उससे वे बाहर नहीं जा सकते। प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने इस फैसले का स्वागत किया।
हजकां प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा पहलवान और अशोक शर्मा पहलवान भी इनेलो संग गए। दोनों बंधुओं ने तीन दिन पहले इनेलो छोड़ी थी। पहलवान का कहना है कि वे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हैं।