पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को दिलाएंगे उनका हक: सुधा

युवाओं को दिलाएंगे उनका हक: सुधा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाप्रत्याशीसुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की बयार बह रही है। इस मर्तबा भाजपा सरकार बनना तय है। कहा कि सरकार बनने पर हर वर्ग का विकास किया जाएगा। इस मामले में किसी से भेदभाव नहीं होने देंगे। गुरुवार को गांव कसरेला रतनगढ़ में सभाओं में उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन नगरी के रूप में पहचान मिले।

कुरुक्षेत्र धर्म ऐतिहासिक नगरी है। गीता उपदेश स्थली होने के बावजूद इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के गंभीर प्रयास पहले नहीं हुए। कहा कि उनका ध्यान चार मुद्दों पर है, जिनमें सबसे प्रमुख रोजगार है। यहां के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ता है। इसलिए उनका प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उद्योग-धंधे लगवाए जाएं।

भाजपा की सरकार बनने पर हर बच्चे को शिक्षा मुहैया कराना उनका लक्ष्य होगा। क्योंकि शिक्षा ही आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण रोल अदा करती है। सुधा ने कहा कि दूसरे दल झूठे प्रचार लोक लुभावने वादों से जनता को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यहां की जनता ने हर दल के नेता को आजमा कर देख चुकी है। इस लिए वह किसी के बहकावे में नहीं आने वाली। कहा कि भाजपा ने उन्हें नहीं, बल्कि इस क्षेत्र की जनता को टिकट दिया है। इस अवसर पूर्व सरपंच चौधरी छत्तरपाल, रूपराम, रामकुमार, जयसिंह, बीरसिंह, वरखाराम, ब्रह्मदेव, श्रीप्रकाश मिश्रा, रामरतन गुर्जर, प्रीतम सिंह, लक्ष्मण दास, रतन लाल, देशराज वाल्मीकि, सुरेश सैनी, बनारसी दास, अमरीक सिंह, रामपाल सैनी, शीश सैनी, जयसिंह पंच, नरेश पंच, मनीराम, खेमचंद, प्रेमनाथ पंच, हरपाल सिंह पंच, शेरसिंह, बाबूराम, मास्टर रामनाथ, राजेश सैनी, नंदकिशोर सैनी मौजूद थे।

अन्य दावेदार आए साथ

थानेसरसीट से सुभाष सुधा के अलावा कई पुराने भाजपाई भी दावेदार थे। भाजपा ने सुधा को टिकट दिया। ऐसे में अन्य दावेदार मायूस हो गए। हालांकि अब सुधा ने उन दावेदारों में से अधिकांश को मना लिया है। भाजपा नेता गुरदयाल सन्हेड़ी, धर्मबीर मिर्जापुर, धुम्मन सिंह , राहुल राणा सुशील राणा आदि भी प्रचार में जुट गए हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा का स्वागत करते कार्यकर्ता।