- Hindi News
- वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे सब होंगे एक समान : काका
वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे सब होंगे एक समान : काका
लाडवा| लाडवासम्मान पार्टी के प्रत्याशी सरदार जतिंदर सिंह काका ने नवरात्रों के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र भरा, नामांकन फाॅर्म भरने से पहले लाडवा की नई सब्जी मंडी में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। भारी जनसमूह ने हाथ उठाकर काका को भरोसा दिलाया कि वे उनको भारी मतों से चुनाव जिताएंगे, कोई जाओ मैदान में सभी को धूल चटाएंगे।
जतिंदर सिंह काका ने कहा कि हम पूरी तरह से वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे, सभी को एक समान जाए इसको हम पक्षधर हैं, लाडवा सम्मान पार्टी सबको एक नजर से तथा सभी से समान व्यवहार करेगी। इनेलो प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए काका ने कहा कि चुनाव में वोट हथियाने और मतदाताओं को गुमराह करने के लिए शेर सिंह बड़शामी की धर्मप|ी ने अपने नाम के पीछे कौर रख लिया। अब वे बच्चन कौर बड़शामी हो गई हैं ताकि पंजाबी मतदाताओं को गुमराह किया जा सके। ऐसे लोगों को भी लाडवा की जनता सबक सिखाएगी। काका के मैदान में आने से इनेलो का कार्यकर्ता डरा हुआ है।
लाडवासम्मान पार्टी के प्रत्याशी : सरदारजतिंदर सिंह काका ने कहा कि अब समय गया है, धर्मयुद्ध के लिए तैयार हो जाओ। यह युद्ध धर्म और अधर्म के बीच है, हमारे साथ धोखा हुआ है, भाजपा ने हमें यह कहा था कि कुरुक्षेत्र लोकसभा का चुनाव लड़ाएंगे, उस समय भी बीजेपी ने बाहरी प्रत्याशी लाकर यहां हमारे साथ धोखा किया। जब विधानसभा चुनाव का मौका आया तो यहां से फिर बाहरी उम्मीदवार थोप दिया, ऐसी पार्टी जिसकी नीयत में खोट हो जो वायदा कुछ करे फिर अपने मतलब के अनुसार तोड़ दे। ऐसी पार्टी को प्रदेश की जनता सबक सिखायेगी, कई राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के परिणामों ने बीजेपी के परखच्चे उड़ा दिए। काका ने कहा कि उनकी जीत इस पूरे क्षेत्र की जीत है, इसलिए अपने आपको स्वयं काका समझ कर चुनाव मैदान में कूद जाओ, उन धोखबाजों तथा दूसरे राजनीतिक दलों के लोगों को ऐसा सबक सिखा दें कि आगे कोई पार्टी किसी को धोखा देने की हिम्मत जुटा सकें। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा और अनिल जैन ने बीजेपी को गर्त में लाकर छोड़ दिया है। इस मौके पर रमेश सैनी, अमरीक सिंह, राजेंद्र सैनी बर्गट, निर्मल सिंह, दिलबाग सिंह, सिंह राम सैनी, पंचराम सैनी, जगत राम सैनी, बलदेव सैनी, गुरनाम गुज्जर, मनिपाल बुद्धा, प्रदीप कुमार संगहोर, प्रवीण बुद्धा, राजपाल बैन, रामकिशन सैनी समाज