- Hindi News
- एनसीसी कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी
एनसीसी कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी
कुरुक्षेत्र | ट्रैफिकपुलिस ने 438 एनसीसी कैडेट्स को शुक्रवार को भगवान परशुराम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में यातायात नियमों की जानकारी दी। कैंप कमांडेंट कर्नल सतपाल सांगवान, उप कमांडेंट कर्नल जहीर अहमद खान, एनसीसी अधिकारी रणबीर सिंह के अलावा अंजु जून, रघुबीर सिंह, विपिन शर्मा, जयदीप मेहता, सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर, सूबेदार सतपाल, अमना कुमारी और एएसआई सुरजीत सिंह मौजूद थे। जिला ट्रैफिक प्रभारी इंस्पेक्टर बनारसी दास ने बताया कि युवा देश का भविष्य हैं और सड़क दुर्घटनाओं का शिकार भी युवा ही सबसे ज्यादा होते हैं। इसलिए सभी युवाओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए देश की तरक्की में भागीदार बनना चहिए। दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना जरूरी है। दो पहिया वाहन चालकों को चाहिए की सड़क पर दिए गए निर्देशों गति सीमा में ही वाहन चलाना चाहिए।
कुरुक्षेत्र | भगवान परशुराम कॉलेज में चल रहे शिविर में एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।