- Hindi News
- राम ने शबरी के बेर खाकर समाज को दिया संदेश
राम ने शबरी के बेर खाकर समाज को दिया संदेश
कुरुक्षेत्र|शारदा रामलीलाड्रामेटिक क्लब द्वारा नेताजी सुभाष पार्क में आयोजित रामलीला में शनिवार रात्रि शबरी द्वारा राम-लक्ष्मण का अतिथि सत्कार, हनुमान चौकी, राम-हनुमान मिलन, सुग्रीव-राम मित्रता, बाली वध और हनुमान का लंका की ओर प्रस्थान आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। मंच पर सबसे पहले जब हनुमान चौकी का दृश्य दिखाया गया तो हनुमान चालीसा सुंदरकांड की चौपाइयां प्रसारित की गई। आयोजकों द्वारा बूंदी मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद शबरी द्वारा राम-लक्ष्मण के अतिथि सत्कार का दृश्य दिखाया गया। कार्यक्रम के बीच बीच में मिस नैना जालंधर ने भक्ति गीतों पर अपना नृत्य प्रस्तुत किया।
पढ़ेंपेज 20 पर भी