पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खूनी संघर्ष में पांच युवक गंभीर रूप से घायल

खूनी संघर्ष में पांच युवक गंभीर रूप से घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस्माइलाबाद |रविवार देर शाम दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए। इससे कस्बे में दहशत का माहौल है। परिजनों ने घायलों को एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल कराया गया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते रविवार देर शाम रोशनपुर रोड पर दोनों गुट आमने-सामने गए। दोनों गुटों के बीच जमकर गंडासियां, लाठियां और बिंडे चले। इस खूनी संघर्ष को देखते हुए कुछ दुकानदार अपनी दुकानें भी बंद करके चले गए। लड़ाई से कस्बे में दहशत का माहौल है। इसमें पांच युवक बुरी तरह घायल हो गए। अभी उनकी हालत गंभीर बनी है। घायलों का बयान लेने गए एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि कोई भी घायल बयान देने के काबिल नहीं है। इसके चलते मंगलवार को घायलों की हालत सुधरने पर ही उनके बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।