पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र छात्राओं ने ली वोट डालने की शपथ

छात्र-छात्राओं ने ली वोट डालने की शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| जिलेमें स्वीप के तहत मतदाता जागरूक अभियान में छात्र छात्राओं को वोट डलवाने की शपथ दिलाई जा रही है। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रभजोत सिंह ने बताया कि रेडक्राॅस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम द्वारा शिविर लगाए जा रहे हैं, जिसमें रेडक्राॅस के सचिव श्याम सुंदर, सहायक सचिव कुलबीर मलिक, ओमप्रकाश, काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आरके सूदन, डाॅ. आनंद कुमार और डाॅ. सीडीएस कौशल युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। श्याम सुंदर ने युवाओं को 15 अक्टूबर के दिन वोट डालने का संकल्प दिलवाने के साथ-साथ निष्पक्ष रूप से बगैर किसी जाति धर्म, लोभ, लालच के वोट डालने का संकल्प दिलवाया जा रहा है।

कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी कॉलेज में वोट के लिए शपथ लेते विद्यार्थी शिक्षक।