पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को सिखाए प्राथमिक सहायता के गुर

प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवकों को सिखाए प्राथमिक सहायता के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|सेंट जोनएंबुलेंस इंडिया हरियाणा शाखा चंडीगढ़ की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित राज्य स्तरीय ब्रिगेड प्रशिक्षण प्राथमिक चिकित्सा और गृह परिचर्या शिविर में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई। दूसरे दिन शिविर की शुरूआत सेंट जॉन ध्वजारोहण, शपथ, मार्च पास्ट के साथ शुरू हुई। इसका विधिवत शुभारंभ गृह रक्षक के जिला आदेशक जीसी चौहान ने सर जीन हेनरी ड्यूना की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। चौहान ने कहा कि आज के प्रगतिशील परिवेश में प्राथमिक चिकित्सा सहायता का प्रशिक्षण आमजन के लिए बेहद आवश्यक है। ताकी इससे घायल और पीड़ित व्यक्ति की तत्परता के साथ सहायता की जा सके।

उन्होंने कहा कि हम दक्षतापूर्वक, समझदारी और ज्ञान के बल पर प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराकर घायल और पीड़ित को नया जीवन प्रदान कर सकते हैं। शिविर निदेशक ने कहा कि यह एक मानवीय सहयोग और सेवा भावना से जुड़ी महान संस्था है। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों और असहायों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

प्रतिभागियों ने जाने नियम

शिविरमें प्रतिभागियों को ब्रिगेड बनाने के नियमों, ड्रेस कोड, बैजीज और की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आज जैसे-जैसे विज्ञान ने उन्नति की वैसे ही आकस्मिक दुर्घटनाएं और आपदाएं बढ़ रही हैं। इसलिए घायलों की मदद के लिए ब्रिगेड का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इस अवसर पर नारनौल से रिसोर्स पर्सन टेकचंद यादव, कैथल से रिसोर्स पर्सन राजा सिंह झींझर, जिला प्रशिक्षण अधिकारी एमसी धीमान करनाल,रमेश चौधरी पंचकुला, विजय कुमार, सरबजीत और अंकुश उपस्थित थे।