- Hindi News
- बस स्टैंड के पास अतिक्रमण से बढ़ी जाम की स्थिति
बस स्टैंड के पास अतिक्रमण से बढ़ी जाम की स्थिति
>दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सड़क पर रेहड़ी वालों से वसूलते हैं मोटा किराया
>सड़क पूरी तरह से जाती है सिकुड़
भास्करन्यूज|इस्माइलाबाद
बसस्टैंडके नजदीक जगह-जगह अतिक्रमण बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति रहती है। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते ग्रामीण पहले भी कई बार एसपी कुरुक्षेत्र को मिल चुके हैं। कई बार तो यहां यातायात को नियंत्रण करने के लिए पुलिस कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जा चुकी है।
लेकिन कुछ समय के बाद स्थिति फिर वैसी हो जाती है। ऐसे में बस स्टैंड पर जाम लग जाता है। जाम लगने का मुख्य कारण दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों द्वारा सड़क सीमा के भीतर अपना सामान रखना है। इससे सड़क खासी संकरी हो जाती है। वहीं ग्राहक अपने वाहनों को सड़क पर लगाकर बाजार चला जाता है। इससे समस्या और भी भयंकर रूप धारण कर लेती है।
बस स्टैंड पर अधिकतर दुकानदार अपनी दुकानों के आगे सड़क पर रेहड़ी वालों से मोटा किराया वसूलते हैं। इससे रेहड़ी संचालक तो अपना सामान सड़क पर ही रखते हैं। इन अवैध रेहड़ियों के खड़े होने से सड़क पूरी तरह से सिकुड़ जाती है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने भी माना कि बस स्टैंड पर अतिक्रमण से जाम की स्थिति बनती है। इसके लिए तहसीलदार और बीडीपीओ के साथ बातचीत की गई है। जल्द ही ठसका रोड और बस स्टैंड से अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
इस्माइलाबाद| अवैधअतिक्रमण के चलते लगे जाम में फंसे वाहन।