पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तूल पकड़ता जा रहा सांसद का विवादित बयान का मसला

तूल पकड़ता जा रहा सांसद का विवादित बयान का मसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसदराजकुमारसैनी द्वारा पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने संबंधी बयान का मामला ठंडा नहीं पड़ रहा। पक्के कर्मचारियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।

कर्मचारी एकजुट होकर विरोध करने लगे हैं। ऐसे में हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने एक सप्ताह में दूसरी बार कर्मचारियों की बैठक बुलाई और 13 दिसंबर तक सांसद को बयान वापस लेने का अल्टीमेटम दिया। इसे लेकर गुरुवार को कर्मचारियों ने सेक्टर-10 पार्क में बैठक की। इसकी अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सैनी ने की। जबकि मंच का संचालन जिला सचिव अमरीक सिंह चट्ठा ने किया। बैठक में विशेष रूप से महासंघ के प्रदेश उप प्रधान राजपाल गुंसर भी उपस्थित थे।

ईमानदारी से काम करते हैं कर्मचारी : बेरथली

बिजलीबोर्ड यूनियन के सर्कल सचिव कृष्ण पाल ने कहा कि सांसद के ऐसे बेतुके बयान को लेकर कर्मचारियों में रोष है। हरियाणा रोडवेज डिपो के प्रधान प्रेम सिंह बेरथली ने कहा कि सरकार के सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी से काम करते हैं, लेकिन फिर भी सांसद की ओर से ऐसा बयान आना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे सांसद को राजनीति की ट्रेनिंग लेनी चाहिए। नहीं तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों के मान सम्मान की रक्षा के लिए वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। इस मौके पर बलवंत सिंह सैनी, कृष्ण चौहान, प्रेम सिंह, सुलतान सिंह, रजनीश कंबोज, राजकुमार सैनी, सत्यनारायण शर्मा उपस्थित थे।

कुरुक्षेत्र| सेक्टर-दस पार्क में सांसद के बयान के खिलाफ रोष जताते हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्य।