रात को दुरंतो एक्सप्रेस के थमे रहे पहिए
बीच रास्ते में तकनीकी फाल्ट से जम्मू मेल के भी लगे ब्रेक
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
दिल्ली-अंबालारेलमार्ग पर कुरुक्षेत्र डोडाखेड़ी के बीच दुरंतो एक्सप्रेस उधमपुर-नई दिल्ली के 15 मिनट तक पहिए थमे रहे। अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्री नीचे उतरने शुरू हो गए। ट्रेन रुकने का कारण टीटी चालक को भी समझ नहीं रहा था। ट्रेन रुकते ही चालक टीटी सहित यात्री भी नीचे उतर गए। सभी ने एक-दूसरे से ट्रेन रुकने का कारण पूछा। बताया जा रहा है कि किसी शरारती तत्व ने ट्रेन की चेन खींच दी थी, जिससे ट्रेन के पहिए थम गए।
सूचना मिलते पर जीआरपी थाना प्रभारी आरपीएफ स्टाफ मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक ट्रेन रवाना हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार 12266 उधमपुर से नई दिल्ली जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस करीब सवा दो बजे कुरुक्षेत्र जंक्शन डोडाखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रुक गई। करीब ढाई बजे तक यह ट्रेन बीच रास्ते में रुकी रही। हालांकि इस ट्रेन का कुरुक्षेत्र जंक्शन पर ठहराव नहीं है। उधमपुर-नई दिल्ली ट्रेन के बीच रास्ते में रुकने से पूजा एक्सप्रेस भी प्रभावित हुई। इसके अलावा तकनीकी फाल्ट के चलते जम्मू मेल भी 15 मिनट तक रुकी रही।
नहीं आई लिखित शिकायत
जीआरपीएसएचओ राजकुमार ने बताया कि कुरुक्षेत्र-डोडाखेड़ी के बीच उधमपुर-नई दिल्ली ट्रेन रुकने की सूचना मिलते ही वे और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंच गए थे। उनके पहुंचने से पहले ट्रेन रवाना हो चुकी थी। उन्होंने अपने स्तर पर ट्रेन के रुकने की जांच की लेकिन उनके पास कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है।