पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकानदारों ने विधायक के समक्ष गिनाई समस्याएं

दुकानदारों ने विधायक के समक्ष गिनाई समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|थानेसर केविधायक सुभाष सुधा ने गुरुवार को रेलवे रोड मार्केट में मीटिंग कर दुकानदारों की समस्याएं सुनी। रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन, पर्ल मार्क, कृष्णा धाम मार्केट और भारत सेवाश्रम संघ इलेक्ट्रिक शॉप कीपर्स एसोसिएशन ने विधायक के समक्ष रेलवे रोड पर सफाई की समस्या, दुकानों के सामने लटक रही बिजली की तारें, शौचालय होना, सीवरेज,पार्किंग व्यवस्था और आवारा पशु की समस्या रखी।

साथ ही कहा कि सर्दी में चोरी की वारदातें भी बढ़ गई हैं। इस पर विधायक ने कहा कि रात को पुलिस गश्त बढ़वाई जाएगी। इसे लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने दुकानदारों से अपनी भावी योजना के बारे में भी बताया कि कैसे शहर की कायाकल्प होगी।

साथ ही स्काई कलर योजना के लिए दुकानदारों का समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर और पीएम मोदी कुरुक्षेत्र को पर्यटन हब के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस अवसर पर गुलशन बजाज, नीलकंठ गुप्ता, खुखरैन सभा के प्रधान आशीष सभ्रवाल, कृष्ण लाल अरोड़ा, गंगाधर, पार्षद सुरेंद्र छिंदा, हरीश सिडाना, शाम जुनेजा, चरणजीत मक्कड़, सुरेश गिरधर, सुभाष गर्ग, नवीन आहुजा आदि मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र| दुकानदारोंसे बातचीत करते थानेसर के विधायक सुभाष सुधा।