- Hindi News
- जीवन के विकास में सामाजिक ज्ञान जरूरी : डॉ. रल्हाण
जीवन के विकास में सामाजिक ज्ञान जरूरी : डॉ. रल्हाण
कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी केकेमिस्ट्री विभाग और इंडियन केमिकल सोसाइटी कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में आरके सदन में चल रहे केमिस्ट के 51वें अधिवेशन में सांस्कृतिक संध्या हुई। इसका उद्घाटन केयू रजिस्ट्रार डॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। डॉ. रल्हाण ने कहा कि रसायन शास्त्र को समझने से पहले हमें मानव रसायन को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सामाजिक ज्ञान का होना जरूरी है।
केमिस्ट्री विषय से जुड़े विशेषज्ञों को भी इस बात पर चिंतन करने की जरूरत है। देश के भावी वैज्ञानिक अगर देश और समाज के प्रति संवेदनशील होंगे तो निश्चित रूप से वे भविष्य में विज्ञान का प्रयोग मानव कल्याण के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक ज्ञान के आधार पर ही वर्तमान में किसी व्यक्ति की समझ का अंदाजा लगाया जाता है।