28 दिसंबर को मनाया जाएगा स्थापना दिवस
प्रजापतिजागरूकसभा हरियाणा ने बुधवार को सिरसिला रोड स्थित कार्यालय पर बैठक की, जिसमें 28 दिसंबर को हिसार में मनाए जा रहे सभा के आठवें स्थापना दिवस पर विचार विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता सभा के प्रदेशाध्यक्ष राम कुमार रंबा ने की।
उन्होंने कहा कि समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर गुडगांव के चेयरपर्सन बनवारी लाल प्रजापति शिरकत करेंगे। जबकि इसकी अध्यक्षता राम कुमार रंबा करेंगे।
इसमें मुख्य रूप से मिट्टी कला बोर्ड हिसार के चेयरमैन भूपेंद्र सिंह गंगवा और जिला प्रधान हिसार साधू राम प्रजापति सहयोग देंगे। इस मौके पर बीरभान प्रजापति, गंगाराम, नकुल सिंह, प्रेम नागवान, सुरेंद्र, राजन कुलदीप मौजूद थे।