पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रो. रंजना को मिला बासुदेव बैनर्जी अवार्ड

प्रो. रंजना को मिला बासुदेव बैनर्जी अवार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी केकेमिस्ट्री विभाग इंडियन केमिकल सोसायटी कलकत्ता के संयुक्त तत्वावधान में आरके सदन में चल रहे केमिस्ट के 51वें अधिवेशन में तीसरे दिन केमिस्ट्री विभाग की प्रो. रंजना अग्रवाल को बासुदेव बैनर्जी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष केमिस्ट्री विभाग के प्रो. पवन शर्मा को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। डॉ. रंजना अग्रवाल ने 1992 में प्रो. एसपी सिंह के मार्गदर्शन में पीएचडी की उसके बाद कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पोस्ट डॉक्टरेट करने के बाद केयू के केमिस्ट्री विभाग में अध्यापन कार्य शुरू किया। उन्होंने कैंसर के इलाज के लिए दवाओं को विकसित करने के लिए शोध किया। अधिवेशन के तीसरे दिन देशभर से आए शिक्षाविदें, वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों ने पर्यावरण विज्ञान, प्राकृतिक उत्पाद सहित केमिस्ट्री के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। फिजिकल केमिस्ट्री में कोटा से आई प्रो. नीलू चौहान, प्रो. निर्मला डर्बन दक्षिण अफ्रीका, प्रो. पी वेंकटेश, प्रो. जगदीश प्रसाद, एके श्रीवास्तव, प्रो. सीपी भसीन और प्रो. आरके शर्मा मौजूद थे।