- Hindi News
- राज्य साइंस निबंध लेखन प्रतियोगिता 19 को
राज्य साइंस निबंध लेखन प्रतियोगिता 19 को
कुरुक्षेत्र|हरियाणा राज्यकाउंसिल फार साइंस और तकनीकी विभाग की तरफ से राज्य साइंस निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन 19 दिसंबर को गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हर जिले से 10 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। इसमें 21 जिलों से 210 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता 11 बजे शुरू होगी बच्चों को निबंध लेखन के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा।