पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुढा में होगा अधिकारियों का पहला पड़ाव

बुढा में होगा अधिकारियों का पहला पड़ाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|सीएम मनोहरलाल के निर्देश पर जिला प्रशासन के अधिकारी गांव बुढा में पहला पड़ाव करेंगे। गांव पहुंच कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। डीसी सीजी रजनीकांथन 18 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे राजकीय प्राथमिक स्कूल बुढा शिकायतें सुनेंगे। उन्होंने एसडीएम थानेसर, जिला शिक्षा अधिकारी, कृषि विभाग के उपनिदेशक, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कल्याण अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी, जिला खाद्य एवं पूर्ति विभाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाडवा, नायब तहसीलदार लाडवा, एसएचओ, एसडीओ पब्लिक हैल्थ लाडवा, एसडीओ यूएचबीवीएन लाडवा, सहायक रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी कुरुक्षेत्र और डीआरडीए के परियोजना अधिकारी को अपने-अपने विभाग से संबंधित अपडेट डाटा के साथ 18 दिसंबर को सुबह बुढा राजकीय प्राइमरी स्कूल में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर गांव बुढा में लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।