अब पुलिस घर पर पहुंचाएगी एफआईआर की कॉपी
जिलापुलिसएफआईआर तो पहले ही कंप्यूटरीकृत कर चुकी है। अब शिकायतकर्ताओं को एफआईआर की कॉपी पाने के लिए थानों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कॉपी आपके घर पर पुलिस खुद पहुंचाएगी। यह संभव होगा एफआईआर एट डोर स्टेप स्कीम के तहत। आईजी करनाल हनीफ कुरेशी ने उक्त योजना तैयार की है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए उन्होंने करनाल मंडल के सभी जिला कप्तानों को निर्देश भी जारी किए हैं।
काटनेपड़ते थे चक्कर : अभीतक लोगों को अपनी शिकायत की कॉपी पाने के लिए थानों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कभी मुंशी नहीं मिलते, तो कभी कोई दूसरी समस्या जाती। इसे देखते हुए ही यह योजना तैयार की है। आईजी कुरेशी के मुताबिक अक्सर ये शिकायत मिलती थी कि लोगों को समय पर एफआईआर कॉपी नहीं मिल रही। इससे उनका समय पैसा बर्बाद होता। इसे देखते हुए ही उक्त स्कीम शुरू की है। योजना के तहत करनाल पुलिस मंडल के सभी पुलिस थानों से प्रथम सूचना रिपोर्ट की कॉपी पाना अब आसान होगा।
लोगों को शिकायत दर्ज कराते समय अपनी मेल आईडी भी देनी होगी। इस मेल पर ही पुलिस मांगने पर एफआईआर की स्कैन कॉपी पहुंचाएगी। एसपी सिमरदीप सिंह के मुताबिक यदि किसी के पास ईमेल आईडी नहीं है और वह थाने आकर कॉपी नहीं ले सकता तो उसे संबंधित थाना में सूचना देनी होगी। इस पर थाना प्रभारी उस एरिया या बीट के मुताबिक तैनात सिपाही की मार्फत बंद लिफाफे में एफआईआर कॉपी पहुंचाएंगे।
जनता के बीच सहयोग बढ़ाना है
उन्होंनेकहा कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग बढ़ाना और पुलिस कार्यों को लेकर आमजन की समस्याओं का शीघ्र निवारण ही इस स्कीम का मकसद है। इसी कड़ी में एक ओर जहां पुलिस विभाग द्वारा व्हाटसएप नंबर और अपनी फेसबुक आई-डी जारी कर चुकी है। वहीं अब यह स्कीम लागू की है।