डीसी से आरोपियों को पकड़ने की गुहार
कुरुक्षेत्र| गांवसिंहपुरा के ग्रामीणों ने मारपीट मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीसी से गुहार लगाई। गांव सिंहपुरा निवासी मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने उसके गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसपर लाठी-डंडों से हमला किया था। मामले में जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी को तीन माह बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। मदनलाल ने बताया कि मामले को लेकर वो संबंधित एसएचओ से लेकर एसपी तक गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आरोपी ने पहले निचली कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाई, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद हाइकोर्ट से भी अर्जी खारिज हो चुकी है। इसके बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। पुलिस ने उल्टे उनके साथ गलत व्यवहार किया। डीसी ने पीडि़तों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। साथ ही शिकायत एसपी सिमरदीप सिंह को मार्क कर दी। इस मौके पर पूर्व सरपंच रूलदा राम, पंच मंगू राम, बलबीर सिंह, बीरु राम, श्याम लाल, सतीश कर्मबीर मौजूद थे।