पहले वाहन भिड़े-फिर चालक
कुरुक्षेत्र| झांसारोड पर सरस्वती पुल के नजदीक गुरुवार देर शाम कार बाइक की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद गिरे बाइक सवारों को उठाने के लिए जैसे ही कार सवार उतरा, तो उनमें से एक युवक ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ है। गांव सराय सुखी वासी संजीव शर्मा ने बताया कि वह अपनी कार में शहर की ओर रहा था। सरस्वती पुल के पास सामने से रहे बाइक सवार ने उसकी कार में टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक नीचे गिर गए। जैसे ही वह युवकों को उठाने के लिए कार से निकला, तो उल्टे दोनों उसके साथ उलझ गए। आरोप लगाया कि दोनों ने शराब पी हुई थी। उस पर हाथ में पहने कड़े से वार किया।