पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसपी से लगाई आरोपियों को पकड़ने की गुहार

एसपी से लगाई आरोपियों को पकड़ने की गुहार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवबाहरीमें मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने से खफा पीडि़त पक्ष ने एसपी से गुहार लगाई। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

गांव बाहरी वासी सूरजभान ने बताया कि सात दिसंबर को देर शाम वह घर से कुछ दूर स्थित करियाना की दुकान पर सामान लेने गया था। वहां पहले से ही गांव के तीन लोग खड़े थे। बताया कि उक्त तीनों नशे की हालत में थे। आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने उसके साथ गाली-गलौच किया। विरोध करने पर तीनों ने ईंटों से उस पर हमला बोला। जिसमें वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। पता चलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल पहुंचाया। कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। एसपी सिमरदीप सिंह ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सोमवती, उर्मिला, उषा, शिमला, संजू, कृष्ण, मनोज और दीपू मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र| मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने से एसपी से गुहार लगाने पहुंचे गांव बाहरी के लोग।