पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साई कुरुक्षेत्र ने जीता 19वां राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल खिताब

साई कुरुक्षेत्र ने जीता 19वां राष्ट्रीय वाॅलीबाॅल खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयखेलप्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र की वाॅलीबॉल टीम ने 19वें एचएच डाॅ. हरभजन सिंह राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ स्पोर्ट्स अकादमी को हराकर कप पर कब्जा किया। साई कुरुक्षेत्र के लिब्रो को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

साई की विजेता टीम को ट्राॅफी, टीएडीए, ट्रैक सूट और 30 हजार रुपए नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी गई है। इस राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीतने पर साई के सहायक निदेशक एचएल मीणा ने खिलाड़ियों, वॉलीबॉल प्रशिक्षक बलवंत कौर और एसके राय को बधाई दी। कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है।

कृपाल सागर अकादमी की तरफ से 19वें एचएच डाॅ. हरभजन सिंह राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 दिसंबर को शहीद भगत सिंह नगर पंजाब में कराई गई। इसमें देशभर से 36 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में साई कुरुक्षेत्र वॉलीबॉल टीम के कैप्टन रोहित, जूनियर रोहित, जूनियर संदीप, सौरभ, साहिल, सागर, रमेश और सीनियर संदीप ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर हॉकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह रामकुमार चोपड़ा, एथलेटिक्स कोच सतपाल सिंह, साइक्लिंग कोच कुलदीप सिंह वड़ैच, जूडो कोच अमित कुमार और सेवानिवृत्त जूडो कोच टेक सिंह मौजूद थे।

संदीप रोहित का सेमीफाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन

संदीपसागर और रोहित ने सेमीफाइनल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से मानसा जालंधर हॉस्टल टीम को 3-1 के अंतर से पराजित किया। फाइनल मुकाबला स्पोर्टस अकादमी लखनऊ के साथ हुआ। इसमें लखनऊ को 3-0 से हरा कर कप पर कब्जा किया। वॉलीबाॅल प्रशिक्षक बलवंत कौर और एसके रॉय ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।

कुरुक्षेत्र| साई में राष्ट्रीय ट्राफी के साथ वालीबाल टीम सहायक निदेशक एचएल मीणा, वालीबाल प्रशिक्षक बलवंत कौर एसके रॉय