- Hindi News
- अध्यात्म से बढ़ती है मन की एकाग्रता : डॉ. अनिल
अध्यात्म से बढ़ती है मन की एकाग्रता : डॉ. अनिल
{बिजनेस प्लस
कुरुक्षेत्र | श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आध्यात्म के साथ लाइफ मैनेजमेंट विषय पर सेमिनार हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय रहे। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग एवं मास्टर ऑफ बिजनस एडमिनिस्ट्रेशन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमबीए की विभागाध्यक्ष अराधना बजाज ने संचालन किया। डॉ. अनिल ने बताया कि वर्तमान भौतिक युग में विद्यार्थियों को अध्यात्म की तरफ आकर्षित होना चाहिए। विद्यार्थियों में इससे एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में भी मन लगता है। मन में सकारात्मक विचारों का विकास होता है। जिसके फलस्वरूप विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि होती है। इससे वो अच्छे नागरिक बनकर समाज देश का उत्थान कर सकते हैं। दिन में कम-से-कम आधा घंटा अच्छी साहित्यिक पुस्तकें पढ़नी चाहिए। राजा हरिशचंद्र, स्वामी विवेकानंद आदि से संबंधित पुस्तकें पढ़ें। कॉलेज निदेशक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर वीके पांडेय ने कहा कि अध्यात्म मनुष्य को उजाले की तरफ अग्रसर करता है। यह हमें कुसंगति से बचाता है। इससे मन में नकारात्मक विचार धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं। कॉलेज चेयरमैन संजय बंसल ने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिएं। इससे विद्यार्थियों का विकास होता है। इस अवसर पर स्काइट, अकादमिक कोऑर्डिनेटर अभिषेक अग्रवाल, एसकेपी प्रिंसीपल, प्रशांत अग्रवाल, नीरज गांधी, रणधीर सिंह, डीडी शर्मा, अखिलेश भारद्वाज, दीप्ति नैन, गुरमीत कौर, रीचा जैन, जसनीत कौर, मोहिता और ऋषभ पराशर मौजूद थे।