- Hindi News
- सेशन जज ने किया मंदबुद्धि संस्थान का औचक निरीक्षण
सेशन जज ने किया मंदबुद्धि संस्थान का औचक निरीक्षण
कुरुक्षेत्र | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा सेशन जज ललित बत्रा ने शनिवार को आशादीप मंदबुद्धि संस्थान का औचक निरीक्षण किया। रसोई घर का मुआयना कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। प्रत्येक कमरे में जाकर सुविधाओं का आंकलन भी किया। सेशन जज बत्रा के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग थे। उन्होंने संस्थान में रहने वाली बबली अरोड़ा, तेजिन्द्र कौर, वीना सलूजा, पुष्पा रानी, रुबी आदि से उनके स्वास्थ्य और संस्थान द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उनके परिजनों द्वारा संस्थान में विजिट करने से संबंधित पूछा। आशादीप संस्थान के प्रथम मंजिल पर विद्यार्थियों पुरुषों के कमरों में सुविधाएं देखी। यहां हरीश, रिंकू, प्रदीप, प्रतीक, ललित आदि से बातचीत की। संस्थान में बीआईएमएस की डिग्री हासिल करने वाले डा. योगेश ने भी अपने मन की बात सेशन जज के सामने रखी। अंत में संस्थान के मैनेजर अमरकांत को दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह, संचालक शिवप्रसाद केसरी, सुशांक आदि मौजूद थे।