- Hindi News
- टैलेंट शो छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
टैलेंट शो-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
कुरुक्षेत्र- डीएन कॉलेज में युवा कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं।
भास्कर न्यूज | कुरुक्षेत्र
डीएनकॉलेजमें शनिवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिताएं हुई। इसमें छात्राओं ने मोनो एक्टिंग, मिमिक्री, संगीत गायन, एकल नृत्य और सामूहिक नृत्य में अपनी प्रतिभा दिखाई। कविता पाठ प्रतियोगिता में कोमल ने पहला, रजनी ने दूसरा और शिल्पा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सांत्वना पुरस्कार नीरू, कमलप्रीत और सुमति को मिला। भाषण प्रतियोगिता में मोनिका पहले, सुमति कोमल शर्मा दूसरे और नीलम तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला प्रतियोगिता में चेष्ठा गुप्ता ने पहले, लवप्रीत कौर ने दूसरे और महक गुरजीत कौर ने तीसरे स्थान पर कब्जा किया।
प्रश्नोत्तरीमें दीप्ति अव्वल : प्रश्नोत्तरीप्रतियोगिता में टीम की दीप्ति, नानवी, पलविंद्र, पूजा और पलक ने पहला और टीम की प्रीति, स्वीटी, पुनीत, रश्मि और हिमांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया। मिमिक्री में कोमलप्रीत ने पहला, मोनो एक्टिंग में कमलप्रीत पहले और बबीता दूसरे स्थान पर रही। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में लीनू, अनुष्का, जसप्रीत एंड पार्टी ने पहला, सोनिया ने दूसरा और आरुषि और सुखविंद्र, प्रीति एंड पार्टी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्यातिथि इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा की प्राचार्या डॉ. प्रेम कुमारी गुप्ता थी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. विजय लक्ष्मी ने उनका स्वागत किया।