पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएफआई ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

एसएफआई ने की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | छात्रसंगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई के सदस्यों ने केयू नरहरि हॉस्टल में शुक्रवार रात को हुए झगड़े और कैंपस में लड़कियों के साथ बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं के विरोध में केयू प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता मनदीप लांबा और अमन सैनी ने कहा कि केयू हॉस्टल में सरेआम मारपीट की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। सदस्यों ने कहा कि केयू हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। वहीं उन्होंने केयू हॉस्टल में रहने वाले शरारतीतत्वों पर नकेल कसने की भी मांग की। सदस्यों ने कहा कि केयू में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।