चोरी के गहनों के साथ दो गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र |गांव धुराल में कुछ दिन पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियो के कब्जे से चांदी के गहने बरामद किए हैं। आरोपियों में एक शिकायतकर्ता का भांजा है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि सीआईए वन प्रभारी दीपेंद्र सिंह, एसआई जगपाल और एचसी सतीश कुमार की टीम ने रविंद्र और गौरव वासी थानेसर को चोरी के आरोप में पकड़ा है। धुराला वासी जोगिंद्र सिंह ने कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराई थी कि चोरों ने उसके घर में घुस हजारों रुपए के गहने चोरी किए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने उक्त दोनों को पकड़ा। इनमें से एक युवक जोगिंद्र का रिश्ते में भांजा लगता है। पूछताछ में माना कि उन्होंने ही जोगिंद्र सिंह के मकान से नकदी और गहने चोरी किए थे।