पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"डेढ़ इंच ऊपर\' में दिखाई पति की बेबसी 15 साल पहले हो गया था पत्नी का देहांत

\"डेढ़ इंच ऊपर\' में दिखाई पति की बेबसी 15 साल पहले हो गया था पत्नी का देहांत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| मल्टी आर्टकल्चरल सेंटर में शनिवार को निर्मल वर्मा द्वारा लिखा और विजय भाटोटिया के निर्देशन और अभिनय से सजे नाटक डेढ़ इंच ऊपर का मंचन किया गया। नाटक की प्रस्तुति बंजारा सांस्कृतिक संस्था रेवाड़ी के कलाकारों ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान उनके साथ सीजेएम सुमित गर्ग, समाजसेवी खरैती लाल सिंगला, मैक उपाध्यक्ष चंद्र शर्मा और उपनिदेशक योगेश योगी भी उपस्थित थे।

नाटक में मंच संचालन आबिद अली अंसारी ने किया। एक पात्रीय नाटक डेढ़ इंच ऊपर में विजय भाटोटिया ने ऐसे पति का अभिनय करते हुए अपनी कहानी को प्रस्तुत किया, जिसकी प|ी का 15 साल पहले देहांत हो चुका है। नाटक की कहानी एक बीयर बार से शुरू होती है और वहीं पर खत्म हो जाती है।
अविश्वास की दीवार गिराने में जद्दोजहद: नाटक में नायक अपने और अपनी पत्नी के विश्वास अविश्वास के बीच में खड़ी दीवार को ही गिराने की जद्दोजहद करता रहता है। उसे लगता है कि उसकी प|ी ने उसके साथ विश्वासघात किया और वह उससे 15 साल पहले ही दुनिया से चली गई। इसके गम में नायक शराब पीना शुरू कर देता है। देर रात तक बीयर बार में बैठकर शराब पीना और अकेले में बड़बड़ाते रहना नायक की आदत बन जाती है। वह अपनी प|ी के मौत के कारणों को समझ नहीं पाता और सारा दोष अपनी प|ी को देता रहता है। नायक स्वयं से ही सवाल-जवाब करके अपनी प|ी द्वारा किए गए विश्वासघात से आहत होता रहता है। उसे लगता है कि वह इतना बेबस है कि चाहकर भी अपनी प|ी को नहीं बचा पाया। उसकी यादों को शराब में घोलकर पी रहा है। इस तरह अपने जीवन की कई सच्चाइयों को दर्शकों के सामने रखकर नायक मयखाना बंद होने तक पीता रहता है। नाटक के मंचन में विनोद शर्मा, विनय सैनी, पारस मेहता, सत्यनारायण सिंगला, सतपाल देसवाल और सविता देवी ने सहयोग दिया।

(मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में डेढ़ इंच ऊपर नाटक का मंचन करता कलाकार।)