पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरतरंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

सुरतरंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीआईएमटी संस्थान में सुर-तरंग कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते संस्थान के चेयरमैन राकेश गोयल।

कुरुक्षेत्र |गीता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी जीआईएमटी कनीपला में संगम कला ग्रुप के सहयोग से सुरतरंग नेशनल सिंगिंग टैलेंट प्रतियोगिता हुई। इसमें जूनियर पांच से 12 वर्ष, सब जूनियर 12 से 18 वर्ष और सीनियर 18 से 28 वर्ष तक के फिल्मी और नॉन फिल्मी वर्गों में से मेगा फाइनल राउंड के लिए कुल 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद शाम को हुए मेगा फाइनल में सभी 18 चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन राकेश गोयल और एमडी डीके गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मेगा फाइनल में निर्णायक मंडल की भूमिका सतिंद्र सिहं देव और विभास अरोड़ा ने निभाई। 18 से 28 वर्ष फिल्मी वर्ग में राधिका चोपड़ा पहले, विरेंद्र दूसरे प्रतीक भट्ट तीसरे और नॉन फिल्मी वर्ग में निर्मल ने पहला, सोनू ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 से 18 वर्ष फिल्मी वर्ग में अरमान पहले, राहुल दूसरे जतिन तीसरे और नॉन फिल्मी वर्ग में मिहिर ने पहले, अरमान ने दूसरे शुभम ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। पांच से 12 वर्ष नॉन फिल्मी वर्ग में अध्मया कुमार ने पहला, गुरमीत ने दूसरा और केशव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।