रामलीला में दिखाया बाली वध प्रसंग
कुरुक्षेत्र |श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामेटिक क्लब की ओर से विष्णु कॉलोनी में चल रही रामलीला में शनिवार रात को हनुमान जी को चौकी पर चढ़ाने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। जिसमें हनुमान जी को तिलक लगाया गया।
समाजसेविका उमा शर्मा, हिमांशु शर्मा, नगर परिषद थानेसर के उपाध्यक्ष राज गौड़, सुभाष गुप्ता, अंकित गुप्ता, मूल सिंह श्री बीकानेर, श्यामलाल अरोड़ा, समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता, शमशेर कश्यप और रमेश अरोड़ा ने हनुमान जी की आरती की। विष्णु कॉलोनी में चल रही श्री रामलीला मंचन में राम-सुग्रीव मिलन और बाली-वध के अलावा अन्य कई प्रसंगों का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि उमा शर्मा ने कहा कि भगवान राम की जिस लग्न और निष्ठा से हनुमान जी ने सेवा की, वह हम सबके लिए आदर्श है। रामायण में हनुमान जी सेवक के रूप में जाने जाते हैं। हमें उनके जीवन से शिक्षा लेकर समाज में सेवा करनी चाहिए और हनुमान जी जैसी भक्ति अपने जीवन में अपनानी चाहिए। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह इस प्रसंग से प्रेरणा लें और अपने अभिभावकों और गुरुजनों का आदर करें। रामलीला में श्रीराम की भूमिका महेन्द्र ठाकुर, लक्ष्मण की भूमिका सुभाष सैनी, सीता की भूमिका गुलाब सिंह, सुग्रीव की भूमिका गुलशन रतड़ा और बाली की भूमिका ओम प्रकाश ने बखूबी निभाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र गर्ग, प्रधान सुंदरलाल, निर्देशक राजेश बंसल, सहसचिव राम अवतार मित्तल हुकम मौजूद थे।