थीम पार्क में मनेगा दशहरा उत्सव
कुरुक्षेत्र|वर्षों सेबुराई पर अच्छाई के विजय प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला दशहरा पर्व इस बार फिर से थीम पार्क में मनाया जाएगा। दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर शनिवार देर रात पंजाबी धर्मशाला में कुरुक्षेत्र दशहरा कमेटी की बैठक हुई।
इसमें सर्वसम्मति से केसर सुभाष गुलाटी को प्रधान चुना गया। अशोक अरोड़ा को संरक्षक बनाया गया। जबकि अन्य कार्यकारिणी का गठन प्रधान द्वारा शीघ्र ही किया जाएगा। दशहरा उत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। कमेटी के महासचिव फतेहचंद गांधी प्रचार सचिव डॉ. राजेश वधवा ने बताया कि चंदा कमेटी में केसर सुभाष गुलाटी, धर्मेंद्र सचदेवा, विनय मिगलानी, संजय सडाना, पूर्ण चंद हम्बीरिया, फतेहचंद गांधी, प्रदीप भारद्वाज को शामिल किया गया। ग्राउंड कमेटी में शाम लाल आहूजा, पूर्ण चन्द हम्बीरिया, चमन लाल रल्हन, फतेहचंद गांधी, कृष्ण लाल माटा, प्रशांत पुरी को शामिल किया गया। बुकिंग एवं कार्यक्रम कमेटी में पवन मिगलानी, धीरज गुलाटी, प्रदीप झांब को शामिल किया गया।