अफीम के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र |पुलिस ने अलग-अलग जगह से दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह और पवन कुमार की टीम ने नए बस स्टैंड पर गश्त के दौरान शक होने पर एक आरोपी को पकड़कर उसकी तलाशी ली। इसमें उससे 110 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान अरुणाय वासी प्रवीन कुमार के तौर पर हुई। एक अन्य मामले में सीआईए एक प्रभारी एएसआई विरेंद्र कुमार की टीम ने सेक्टर-दो स्थित जिंदल चौक के पास से अरुणाय वासी सोनू को गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद रविवार को आरोपियों के कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।