पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काले बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

काले बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| रविवार को दोपहर बाद एकाएक आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली। मौसम का मिजाज बदलने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे पड़ने लगी। हर कोई खेतों में तैयार खड़ी फसल को लेकर चिंतित था।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय नमी की मात्रा 92 और शाम को 71 प्रतिशत रही। वहीं हवा का दबाव सुबह 31 और शाम को 25.6 एमएम रहा।
दिनभर 7.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विशेषज्ञ श्याम सिंह चौहान का कहना है कि अगले 24 घंटे मे अच्छी बारिश होने की संभावना है। वहीं किसान संजीव, रघुबीर सिंह, धर्मपाल का कहना है कि फसल पर बारिश की मार पड़ सकती है, इससे दोहरा नुकसान होगा।
कुरुक्षेत्र | शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी- आकाश में छाए बादल, इस दौरान थीम पार्क में खेलते बच्चे।