पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिरबड़ी स्कूल के चार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

जिरबड़ी स्कूल के चार छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| राज्यशैक्षणिक अनुसंधान एवं परीक्षण परिषद गुड़गांव की ओर नवंबर 2013 में आयोजित राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा को जिरबड़ी स्कूल के चार विद्यार्थियों ने पास किया। जिनमें जतिन, विकास, अमनप्रीत और हर्षदीप शामिल हैं। स्कूल की मुख्याध्यापिका मीना कुमारी ने बताया कि यह परीक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले चारों विद्यार्थियों को नौवीं और 10वीं कक्षा के दौरान आठ-आठ हजार रुपए की छात्रवृत्ति दी जाएगी। मौके पर राजबाला, संतोष, दयानंद, चरणजीत, सुशील कुमार, किरण बाला, सुषमा बाला और नीलम उपस्थित थीं।