- Hindi News
- विस चुनाव : लाडवा से इनेलो ने बड़शामी की पत्नी को उतारा
विस चुनाव : लाडवा से इनेलो ने बड़शामी की पत्नी को उतारा
कुरुक्षेत्र|आखिरकार इनेलोने लाडवा विधानसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी उतार दिया। यह पहले से ही माना जा रहा कि इस सीट पर बड़शामी परिवार के सदस्य को पार्टी अपना उम्मीदवार बना सकती है। मंगलवार को पार्टी ने मौजूदा विधायक शेर सिंह बड़शामी की प|ी बचन कौर बड़शामी को यहां से मैदान में उतारने की घोषणा कर दी। करीब 60 वर्षीय बचन कौर बड़शामी गृहिणी हैं। बता दें कि मौजूदा विधायक शेर सिंह बड़शामी को टीचर भर्ती घोटाले में सजा हुई थी। हालांकि वे बीमार होने के चलते अंतरिम जमानत पर हैं। इनेलो ने लाडवा में जातीय समीकरणों को देखते हुए भी बचन कौर को प्रत्याशी बनाया है।
बच्चन कौर बड़शामी।