पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी में धरौधी ने आलमपुर को हराया

कबड्डी में धरौधी ने आलमपुर को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| युवाएकता क्लब की ओर से अनाजमंडी स्थित मैदान में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा स्टाइल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ भारतीय नौजवान सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में पहला मुकाबला आलमपुर धरौधी जींद की टीमों के बीच हुआ। इसमें धरौधी की टीम ने आलमपुर को एकतरफा मुकाबले में 22-6 से पराजित किया। वहीं मूंड की टीम ने बड़थल को और बलबेड़ा की टीम ने अहर की टीम को पटखनी दी। प्रतियोगिता के आयोजक संजीव चौधरी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 70 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार 41 हजार और दूसरा पुरस्कार 31 हजार रुपए दिया जाएगा। इस अवसर पर संजीव जिंदल, राजेंद्र खेड़ी, आशीष पोपड़ा, हैप्पी सैनी, सुभाष, सुरमुख सिंह, श्रीपाल राणा, जोगेंद्र पानीपत, कृष्ण जांगड़ा, कर्मवीर मोहड़ी, रघुबीर गर्ग और निशान सिंह मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र|अनाज मंडी के नजदीक कबड्डी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाडिय़ों के साथ मुख्यातिथि अशोक शर्मा।