पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब लोक कलाकारों से राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे

अब लोक कलाकारों से राज्य सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में चार दिवसीय कार्यशाला संपन्न

भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र

मुख्यमंत्रीमनोहरलाल के ओएसडी राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के सबसे अंतिम व्यक्ति से राज्य सरकार की योजनाओं गतिविधियों की फीडबैक अब विभाग के लोक कलाकारों के माध्यम से लिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से शीघ्र चर्चा कर अनुमति ली जाएगी। लोक कलाकार ही स्पष्ट और निष्पक्ष फीडबैक देने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। वे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में हिसार मंडल के भजन पार्टी सदस्यों एवं खंड प्रचार कार्यकर्ताओं की चार दिवसीय कार्यशाला के समापन समारोह में बोल रहे थे। इस कार्यशाला में सबसे पहले ओएसडी राजकुमार भारद्वाज, युवा भाजपा नेता उमेश शर्मा, डीआईपीआरओ सुनील कुमार, सेवानिवृत्त डीआईपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, एआईपीआरओ डॉ. नरेंद्र सिंह, एआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित पांच जिलों से आए हिसार मंडल के लोक कलाकारों ने दो मिनट का मौन रखकर सूचना, जन संपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग से सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक स्व. रामकुमार बीबीयान को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि सरकार की बात को आमजन तक पहुंचाने का काम मीडिया के साथ-साथ लोक कलाकार बखूबी कर सकते हैं। सरकार की योजना तब तक सफल नहीं होती, जब तक अंतिम व्यक्ति को इसका फायदा नहीं मिलता और अंतिम व्यक्ति की बात सरकार तक नहीं पहुंचती। ओएसडी ने कहा कि लोक कलाकारों को अपनी रचनाओं, वाद्य यंत्रों में नयापन लाना चाहिए। इसके लिए पड़ोसी राज्यों की लोक संस्कृति और वाद्य यंत्रों से आत्मसात होना पड़ेगा। देवराज सिरोहीवाल ने कहा कि राज्य सरकार की निष्पक्ष और सच्ची फीडबैक केवल मात्र लोक संपर्क विभाग ही दे सकता है।

संयोजक एवं एआईपीआरओ डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि इस चार दिवसीय कार्यशाला में लोक कलाकारों ने 56 नये गीत लिखे हैं। इस कार्यशाला के अंत में हिसार के लोक कलाकार मदन लाल सुंदर सिंह ने बेहतरीन लोक गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर एआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, मैक की संयोजिका रीना गौरी, धर्मपाल, आईसीए राज सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...