यूनिवर्सिटी कॉलेज की छात्राओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण
कुरुक्षेत्र | यूनिवर्सिटीकॉलेज की महिला सेल की ओर से गुरुवार को छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें श्रीकृष्ण मार्शल आर्ट संस्थान के निदेशक मुख्य प्रशिक्षक राजेश शर्मा ने छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में बचाव की कारगर तकनीकों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि इन तकनीकों को सीखकर छात्राएं केवल असामाजिक तत्वों से अपनी रक्षा कर सकती हैं बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी दे सकती हैं। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. अनीता दुआ ने बताया की छात्राएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। इसके लिए उनका शारीरिक रूप के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत होना जरुरी है। कॉलेज छात्राओं को अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता है जिसे ध्यान में रखते हुए महिला सेल की ओर से आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। राजेश शर्मा ने कहा कि वे 2012 से बेटियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगा रहे हैं। शिविर के दौरान छात्राओं को विरोधी द्वारा हाथ पकडऩे, गला दबाने, बाल पकडऩे, शरीर को सामने पीछे से जकड़ने की स्थिति में बचाव की प्रभावी तकनीकों का अभ्यास कराया गया।