पुलिस ने पकड़ा भगोड़ा आरोपी
कुरुक्षेत्र | पुलिसने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुरेश कुमार ने बताया कि गांव तिगरी खालसा वासी नरेश कुमार के खिलाफ थाना केयूके में 2011 में आपराधिक मामला दर्ज हुआ था। पेशी पर पहुंचने के कारण कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित किया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। राज्य अपराध से एएसआई राम सिंह थाना केयूके से सब इंस्पेक्टर बलविंद्र सिंह की टीम ने भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।